जखोली महाविद्यालय में कृषि और बजट पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, कृतिका और कोमल बनीं विजेता
जखोली, रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माधुरी ने की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृतिका (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर), द्वितीय स्थान कोमल सकलानी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) और तृतीय स्थान रवीना नेगी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
इसके साथ ही उत्तराखंड का बजट: 2025-26 विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कोमल सकलानी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, कृतिका ने द्वितीय स्थान और सृष्टि (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने व्यक्तित्व विकास को नई दिशा दी।
अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह नेगी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके भविष्य निर्माण में सहायक होती हैं।
