‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविरों से ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात, अपर सचिव झरना कामठान रहीं मुख्य अतिथि
भेन्गी सहित जाखणीधार, देवप्रयाग और धनोल्टी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, एक ही स्थान पर मिलीं सभी सरकारी सेवाएं
📰 टिहरी | 20 जनवरी 2026
जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
📍 भेन्गी (प्रतापनगर) में बहुउद्देशीय शिविर
तहसील प्रतापनगर के भेन्गी न्याय पंचायत स्थित पंचायत भवन में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कामठान ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
अपर सचिव झरना कामठान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाएं उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुंचकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
नोडल अधिकारी त्रयम्बक गैरोला ने जानकारी दी कि शिविर में—
53 शिकायतें पंजीकृत, जिनमें से 18 का मौके पर निस्तारण
विभिन्न विभागीय स्टालों पर 491 लोगों की सहभागिता
प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं हेतु 13 आवेदन प्राप्त
स्वास्थ्य जांच व सामग्री वितरण सहित 395 लोग लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम, ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, एसडीएम अंकित राज सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
📍 अन्य तहसीलों में भी लगे बहुउद्देशीय शिविर
इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए—
▶️ जाखणीधार (कुमारधार न्याय पंचायत)
रा.इ.का. जाखणीधार में पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि: विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय
विशिष्ट अतिथि: ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल
नोडल अधिकारी लक्ष्मी यादव ने बताया—
265 लोगों की सहभागिता
35 शिकायतें प्राप्त, जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण
प्रमाण पत्रों हेतु 02 आवेदन
सेवायोजन विभाग द्वारा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग
▶️ देवप्रयाग (पुजारगांव न्याय पंचायत)
पुजारगांव पंचायत भवन पवेला में एडीएम मंजू राजपूत की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि: राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान
विशिष्ट अतिथि: ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट
नोडल अधिकारी दौलत राम बैलवार ने बताया—
414 लोगों की सहभागिता
08 शिकायतें, पोर्टल पर अपलोड
14 आवेदन प्रमाण पत्रों हेतु
152 लोग योजनाओं से लाभान्वित
▶️ धनोल्टी (मखड़ेत न्याय पंचायत, जौनपुर)
जू.हा. स्कूल मखड़ेत में एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि: प्रधान संतोष सिंह रावत
नोडल अधिकारी मदन मोहन जोशी ने बताया—
230 लोगों की सहभागिता
57 शिकायतें, पोर्टल पर प्रेषित
49 आवेदन प्रमाण पत्रों हेतु
131 लोग विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित
🎭 जन-जागरूकता और महिला सशक्तिकरण
सभी शिविरों में—
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर नुक्कड़ नाटक
बाल विकास विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण
विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं ऑन-स्पॉट सेवाएं प्रदान की गईं
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

