संविधान दिवस पर नकोट इंटर कॉलेज में किया भव्य समारोह का आयोजन
नकोट: राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नकोट टिहरी गढ़वाल में संविधान दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रधानाचार्य श्री आशय कुमार ने वितरित किए.
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद प्रसाद डोभाल ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रा, अध्यापक-अध्यापिका, कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे. जिसमें अनिल राठी, विरल प्रताप सिंह, हर्षपति आर्य, उत्तम सिंह नेगी, नवनीत रावत, ललित मोहन, धर्मेंद्र गुसाई, श्रीमती शांति रावत, श्रीमती चिति बहुगुणा, श्रीमती रीना सकलानी, श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती पूनम भट्ट, श्रीमती रीना आर्य सहित कार्यालय कर्मी श्री खुशी राम भट्ट उपस्थित रहे.
