जगेठी नकोट के बीच डंफर दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल बाल बचा
नकोट, टिहरी: जगेठी नकोट के बीच गत देर रात एक mal वाहक डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक उमेद सिंह रावत बाल बाल बच गया।
घटना गुरुवार रात्रि को घटित हुई, मालवाहक डंफर संख्या UK08CA 8007 मिट्टी लेकर जगेठी के निकट खोपड़ी धार के निकट मिट्टी डालने गया, जहां पर वह मिट्टी डालते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक उमेद सिंह रावत बाल बाल बच गया। कास, सड़क पर लोहे के सुरक्षा गार्डर लगे होते तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।
आपको बता दें कि इस स्थान पर सड़क मार्ग पर दरारें भी आई हुई हैं। याने सड़क मार्ग धंस रहा है, लोनिवि नरेंद्र नगर को संज्ञान लेना चाहिए।
