डीएलएड 2023-24 परिणाम घोषित मगर स्थानीय अभ्यर्थियों को राहत देने की जरूरत
डीएलएड 2023-24 का परिणाम 25 मार्च को घोषित कर दिया गया है। इस बार मखलोगी और नकोट क्षेत्र के अधिकांश छात्र महज एक या दो अंकों से उत्तीर्ण होने से रह गए हैं। अभ्यर्थियों के अनुसार, विगत दो-तीन वर्षों से डीएलएड का आयोजन नहीं हुआ था, जिससे उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई थी।
इसके अलावा, अन्य राज्यों से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों की छह काउंसलिंग आयोजित करने के बावजूद सभी सीटें नहीं भर पाईं। ऐसे में यह मांग उठ रही है कि सरकार डीएलएड की सीटों को 50% या उससे अधिक बढ़ाए, ताकि वर्षों से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को एक और मौका मिल सके।
शिक्षा विभाग को इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करते हुए स्थानीय अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
