ब्लाक रोड चंबा के चौड़्यों में आस-पास के लोग फेंक रहे हैं कूड़ा
कूड़ा वाहन के वजाय फेंक रहें हैं सज्वाण परिवार की निजी भूमि पर कूड़ा
रियासत के अं सेनापति स्व. नत्थू सिंह सज्वाण परिवार की है यह भूमि
परिवार जनों के द्वारा की जाती रही है शिकायत
नगरपालिका परिषद चंबा के संज्ञान में लाया जा रहा है प्रकरण
चंबा, सो.ला.सकलानी ‘निशांत’: नगर क्षेत्र के चौड़्यों ब्लाक रोड में आस-पास के लोगों ने अनधिकृत और अव्यवहारिक रूप से स्व. कमांडेंट नत्थूसिंह सज्वाण के परिवार की भूमि पर कूड़े का ढेर लगा दिया है जो व्यापक रूप लेता जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिदिन नगरपालिका का कूड़ा वाहन यहां आता है लेकिन कुछ असामाजिक लोग वाहन के वजाय सुविधानुसार चोरी- छिपे दूसरों की निजी भूमि में कूड़ा डाल रहे हैं।
संबधित परिवार के लोग इस व्यवहार से अत्यन्त दुखी और आक्रोशित हैं। अवांछनीय कृत पर अंकुश लगना चाहिए। नगरपालिका परिषद के संज्ञान में कूड़ा निस्तारण हेतु यह बात लायी जा चुकी है। यथाशीघ्र कार्यवाही की अपील की गई है। लोगों से भी निवेदन किया गया है कि संबंधित की पैतृक जमीन पर कूड़ा न डालें। अनिल सज्वाण ने त्वरित कार्यवाही किये जाने का पुन: अनुरोध किया है।
