हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगे से सजी रंगोली, विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने अभियान से जुड़कर घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
नागनाथ पोखरी, चमोली, अगस्त 2026। नागनाथ पोखरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत संस्थान परिसर में तिरंगे से प्रेरित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि रंगोली केवल रंगों का संयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एकता, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करने का सुंदर माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों की सराहना करते हुए सभी से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से सक्रिय रूप से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से उकेरी देशभक्ति
रंगोली प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर के सुबोध, शिवम पंत, काजल भट्ट एवं रिचा तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के कविता, अभिलाषा, ऋतु, महक, गौरव, प्रियांशु एवं रितेश ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों एवं राष्ट्रीय भावना से प्रेरित आकर्षक रंगोलियां बनाकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमती कीर्ति गिल, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग तथा सह-संयोजक डॉ. आरती रावत, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की भावना से जोड़ते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
