चंबा में खंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाओं का शुभारंभ, प्रथम दिवस छह प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, संस्कृत को सनातन संस्कृति और प्राचीन ज्ञान परंपरा की भाषा बताते हुए संरक्षण पर दिया जोर
चंबा, टिहरी गढ़वाल, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में खंड स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत आधारित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. धन सिंह नेगी ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत राज्य की द्वितीय भाषा होने के साथ-साथ प्राचीन भाषाओं में से एक है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी भाषा बताते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत को देववाणी के रूप में भी जाना जाता है तथा वेद-पुराण सहित अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद तसलीम कुरैशी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
प्रथम दिन छह प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित
संस्कृत स्पर्धाओं के प्रथम दिवस छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के साथ विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार एवं नकद धनराशि प्रदान की गई।
संस्कृत नाटक प्रतियोगिता
- प्रथम: हिमालयन पब्लिक स्कूल, सनगांव
- द्वितीय: राउमावि, ओबरी
- तृतीय: राइका, छपराधार
समूह गान
- प्रथम: सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, नई टिहरी
- द्वितीय: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चंबा
- तृतीय: स्वामी विवेकानंद एकेडमी, चंबा
समूह नृत्य
- प्रथम: सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, नई टिहरी
- द्वितीय: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चंबा
- तृतीय: राउमावि, ओबरी
वाद-विवाद प्रतियोगिता
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष-विपक्ष के प्रतिभागियों में अक्षत एवं अंशिका (राइका ढुंगीधार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पवन एवं शिवेश (राइका चंबा) द्वितीय तथा सोनाली एवं अलफिसा (तुंगोली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आशु भाषण
- प्रथम: शिवानी, राइका नागनी
- द्वितीय: अंशुल, राइका चंबा
- तृतीय: शिवम, राइका रानीचौरी
श्लोकाचरण
- प्रथम: अक्षिता, राइका ढुंगीधार
- द्वितीय: सोनाली, राउमावि तुंगोली
- तृतीय: आस्था, राइका रानीचौरी
गुरु प्रसाद रयाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु प्रसाद रयाल, प्रधानाचार्य राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा ने की। विशिष्ट अतिथियों में इंद्रपाल सिंह परमार, महेश पैन्यूली तथा सारस्वत अतिथि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ शामिल रहे।
पुरस्कार वितरण हर्षमणि बहुगुणा, हेमंत पैन्यूली, गबर सिंह चौहान, विजेंद्र प्रसाद उनियाल, विजय बहुगुणा, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल एवं जनपद संयोजक शैलेंद्र डोभाल के हाथों किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश बंधानी ने किया।
