सरहद का साक्षी,
नई टिहरी: कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्तिगत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक ओर जहां सरकार निरंतर मजबूती प्रदान करने में जुटी है वही इस क्षेत्र में कंपनियां/संस्थान/एन०जी०ओ० भी आगे आ रहे है।
यह जानकारी देते हुए *जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव* ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने में कुछ एजीओ व कंपनियों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है, जिसमे *अजीम प्रेम जी फाउंडेशन* ने द्वारा 1 करोड़ 79 लाख 93 हज़ार छः सौ रुपये की लागत से 10 लीटर के 76 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर व 5 लीटर के 25 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर, 250 जंबो ऑक्सिजन सिलेंडर, 100 बी-टाइप ऑक्सिजन सिलेंडर व 10 बाई पेप देने उपलब्ध कराने जा रहे है।
वहीं श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरणों के लिए *टी०एच०डी०सी०* 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रहा है
*ए०सी०टी० एनजीओ* द्वारा 5 लीटर के 54 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर/सांद्रक उपलब्ध करा दिए है। इसके अलावा एजीओ द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही 5 व 10 लीटर के और ऑक्सिजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे।
इसके अलावा *पोलैंड/पोलिश दूतावास* द्वारा जनपद को 10 लीटर के 5 सांद्रता उपलब्ध कराए जाने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके है।
