G-20 सम्मलेन को लेकर जागरूकता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश
पर्यटन का उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
G-20 सम्मलेन को लेकर जागरूकता हेतु महाविद्यालय के प्रत्येक विभागाध्यक्ष व विभाग के प्रभारियों को महाविद्यालय पोखरी क्वीली प्राचार्य डा. शशि बाला वर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।
नरेन्द्र बिजल्वाण @पोखरी क्वीली
प्रतियोगिता के बिंदु
आर्थिक वित्तीय स्थिति हेतु G-20 देशों में पारस्परिक सहयोग।
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रभाव।
जलवायु परिवर्तन आयाम और परिणाम।
भारत में स्वास्थ्य सुविधायें चुनौतियां एवं अवसर।
कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम एक प्रयास।
कोविड-19 वैश्विक महामारी में शिक्षा का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन।
पर्यावरण संरक्षण के विविध आयाम।
नवीनीकरणीय उर्जा के नये आयाम।
G-20 देशों के साथ भारत की नॉलेज शेयरिग।
जैविक खेती द्वारा आत्मनिर्भरता।
उक्त विषयों के अलावा G-20 के तत्वाधान में निबंधन, पोस्टर, रैली, संगोष्ठी करने के निर्देश दिये।
शहीद वेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी पट्टी क्वीली टिहरी गढ़वाल में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भारत G-20 की अध्यक्षता करने के अवसर पर पर्यटन का उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ मुकेश प्रसाद सेमवाल ने G-20 की थीम वासुदेव कुटुम्बकम, एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य के बारे में बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि बाला वर्मा ने अपने संबोधन में जी 20 सम्मेलन से विश्व स्तर पर भारत की पहचान तथा पर्यटन का उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ वंदना सेमवाल ने भारत में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चुनौतियों के विषय में विचार व्यक्त किए।
डॉ सुमिता पंवार ने वर्तमान में हो रहे जलवायु परिवर्तन एवं उससे होने वाले नुकशान के बारे अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ विवेकानन्द भट्ट ने G- 20 सम्मेलन में भारत की भूमिका के विषय में बच्चों को अवगत कराया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक श्रीमती रचना राणा, अंकित सैनी, दीवान सिंह, मूर्ति लाल, काजल, सुष्मिता, शालिनी, मनीष, शिवानी, मनीषा, प्रदीप आदि उपस्थित थे।
