गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित इस अनुष्ठान में होगा घंटाकर्ण पाठ, चंडी पाठ, रुद्री, विष्णु सहस्त्रनाम और विशाल भंडारा
गजा, टिहरी : नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के घंटाकर्ण धाम क्वीली डांडा में इस वर्ष गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर 13वां महायज्ञ दिनांक 27 मई 2025 से 5 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भागीदारी से दिव्यता और भक्ति से परिपूर्ण होगा।
मंदिर समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र विजल्वाण ने बताया कि 26 मई की रात्रि में अखंड दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा तथा 27 मई प्रातः महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 31 मई को पंचम दिवस के अवसर पर हरियाली का सम्पट खुलेगा। इसके बाद 4 जून को हवन यज्ञ और 5 जून को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ के दौरान घंटाकर्ण पाठ, रुद्री, विष्णु सहस्त्रनाम, चंडी पाठ के साथ ही सांयकालीन आरती संपन्न होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष बिजल्वाण भ्रातृ मंडल द्वारा ध्वज पूजन के साथ किया जाएगा।
मंदिर पुजारी मनोहरी लाल विजल्वाण ने समस्त घंटाकर्ण भक्तों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर यथासंभव संख्या में पहुंचकर गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Report: D.P.Uniyal, Gaja, Tehri Garhwal, Uttrakhand.
