125 छात्रों और विद्यालय कार्मिकों ने सीखी आपदा से निपटने की तकनीकें, CPR, स्टेचर निर्माण एवं खोज-बचाव उपकरणों की दी गई जानकारी
प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोरदी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देश में आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, जन जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में 125 छात्र-छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ ने प्रतिभाग किया। उन्हें प्राथमिक उपचार, CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), इंप्रोवाइज स्टेचर निर्माण, आपातकालीन नंबरों की जानकारी तथा खोज-बचाव कार्यों में प्रयुक्त बेसिक उपकरणों के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, स्कूल सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।
मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देवी सिंह चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
