राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर नागनी में आयोजित की निबंध प्रतियोगिता
नागणी, टिहरी: राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर नागनी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
निबंध का शीर्षक रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया जाएगाl
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनंतराम पेटवाल, श्री पदम गडोही, श्री अनुराग बडोनी, श्रीमती अनीता पैन्यूली, श्रीमती कुसुम डबराल, श्रीमती मंजू रानी, श्रीमती सीमा, श्रीमती मनीषा, श्रीमती पूजा आदि उपस्थित थे।
