Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat
5 अधिकारी बने संयुक्त निदेशक, 4 उप निदेशक पद पर पदोन्नत, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तैनाती प्रस्ताव को दी मंजूरी
📰 देहरादून | 20 जनवरी 2026
विद्यालयी शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नति के उपरांत संयुक्त निदेशक पद पर तैनात किया गया है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक पद पर नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न जनपदों में तैनात संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इस संबंध में शासन द्वारा तैयार तैनाती प्रस्ताव को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
📌 संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती
हाल ही में सम्पन्न डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) के बाद उप निदेशक स्तर के जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई, उनमें अत्रेय सयाना, आशुतोष भंडारी, नागेंद्र बर्त्वाल, कमला बड़वाल एवं हरक राम कोहली शामिल हैं। पदोन्नति के बाद शासन द्वारा उन्हें निम्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—
- अत्रेय सयाना – मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी
- आशुतोष भंडारी – संयुक्त निदेशक (प्राथमिक), शिक्षा निदेशालय
- नागेंद्र बर्त्वाल – संयुक्त निदेशक (प्राथमिक), शिक्षा निदेशालय
- कमला बड़वाल – मुख्य शिक्षा अधिकारी, टिहरी
- हरक राम कोहली – मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा
इसके अतिरिक्त—
- आकाश श्रीवास्तव, प्राचार्य डायट गोपेश्वर को मुख्य शिक्षा अधिकारी, चमोली का अतिरिक्त प्रभार
- सी.पी. रतूड़ी, प्राचार्य डायट रुद्रप्रयाग को सचिव, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर
- तरुण पंत, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पिथौरागढ़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
- अमित कोठियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) उत्तरकाशी को मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
📌 उप निदेशक पद पर नई तैनाती
खंड शिक्षा अधिकारी पद से पदोन्नत चार अधिकारियों को उप निदेशक स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है—
- नरेश कुमार – जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), हरिद्वार
(साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार) - अमित कुमार – जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), हरिद्वार
- हिमांशु नौगाईं – जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), पिथौरागढ़
- अंशुल बिष्ट – जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), पौड़ी
विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के तैनाती प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए शासन को शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
🗣️ मंत्री का बयान
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा—
“शिक्षा विभाग में अधिकारियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति देने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में सम्पन्न डीपीसी के बाद आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी दी गई है। इन तैनातियों से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।”

