इंटर कालेज केशरधार नैचोली में आयुर्विध्या कैम्प आयोजित
गजा, डीपी उनियाल: विकास खंड चम्बा के राजकीय इंटर कालेज केशरधार नैचोली में आयुर्वेदिक आरोग्य अस्पताल नैचोली के द्वारा आयुर्विध्या कैम्प का आयोजन किया गया,इसमें डा. प्रतीक रावत व सेवक हुकम सिंह नेगी ने छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को दिनचर्या, ऋतु चर्या, योगासन आदि की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे आहार एवं दिनचर्या का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसके साथ ही आसन विधियों से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। कालेज में 40 छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके आर्युवेदिक दवाइयां दी गई।
डा. प्रतीक रावत ने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार वर्तमान में चल रही शरद ऋतु व्याधियों की जनक है इसलिए इस ऋतु में बचाव ही इलाज है। कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा से रोग का निदान किया जाता है इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
