इंडिया स्किल्स 2025 में टिहरी के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025
टिहरी/24 अगस्त 2025।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) एवं भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इंडिया स्किल्स 2025 देश का सबसे बड़ा कौशल मंच है। जिला सेवायोजन अधिकारी टिहरी गढ़वाल लक्ष्मी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के युवा अपनी विशेषज्ञता और रचनात्मकता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह युवाओं के लिए न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि भविष्य के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। इसमें 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र, प्रशिक्षु और युवा पेशेवर किसी भी कौशल स्तर और ट्रेड्स से भाग ले सकते हैं।
युवाओं को होंगे अनेक लाभ
- राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर
- उद्योग विशेषज्ञों एवं संभावित नियोक्ताओं से सीधे जुड़ने का मौका
- आकर्षक पुरस्कार, स्कॉलरशिप और करियर अवसर प्राप्त करने की संभावना
पंजीकरण प्रक्रिया
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत Skill India Digital Hub (SIDH) Portal के माध्यम से युवा आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 8979870030, 9557992155
