गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छता ही सेवा ) कार्यक्रम के तहत ‘हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम’ का आयोजन
देवप्रयाग: ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में नमामि गंगे समिति द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छता ही सेवा ) कार्यक्रम के तहत ‘हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एम एन नौडियाल, डॉ आदिल कुरैशी, डॉ०सोनिया, डॉ०संजीव कुमार, डॉ०अमित कुमार आदि उपस्थित रहें। हस्ताक्षर अभियान में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
