“मतदान व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम, स्वास्थ्य, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा; सभी एसडीएम, बीडीओ और चुनाव अधिकारियों को दिए निर्देश”
📍 रिपोर्ट: टिहरी/19 जुलाई, 2025
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) टिहरी गढ़वाल, नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं जैसे कार्मिकों की तैनाती, पोलिंग पार्टी रवानगी, वाहन व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना स्थल, स्वास्थ्य सेवा, बिजली-पानी, एवं सुरक्षा आदि की समीक्षा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि:
- ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और पटवारी के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर A.M.F. (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं) उपलब्ध कराई जाएं।
- RO (रिटर्निंग ऑफिसर) और ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर) मतदेय स्थलों पर मतदान सामग्री, पीए सिस्टम, साइनेज, लाइन व्यवस्था और कार्मिकों की ठहरने की व्यवस्था की पूर्व जांच सुनिश्चित करें।
- पोलिंग पार्टियों को समय पर रवाना किया जाए और मतदान के दौरान हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की सूचना साझा की जाए।
- जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं आपदा कंट्रोल रूम के संपर्क नम्बर साझा कर दिए जाएं ताकि कोई भी समस्या तुरंत सुलझाई जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से आपसी समन्वय एवं धैर्यपूर्वक कार्य करने की अपील करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं दीं।
👥 बैठक में उपस्थित अधिकारी:
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, एसडीएम संदीप कुमार, सभी नोडल अधिकारी, बीडीओ, आरओ, एआरओ सहित अन्य अधिकारी भौतिक और वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
