डाॅ. एम. एन. नौड़ियाल को मिला ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2025
हल्द्वानी। अमर उजाला और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MIET) द्वारा दिए जाने वाले राज्य स्तरीय “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान (DBEEA) 2025” की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग के प्राध्यापक डाॅ. एम. एन. नौड़ियाल को चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान
डाॅ. नौड़ियाल को यह सम्मान उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। अमर उजाला के अनुसार, इस पुरस्कार के लिए राज्यभर से 497 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से उच्च शिक्षा संवर्ग के 17 प्रोफेसर और इंजीनियरों को चयनित किया गया।
तीन चरणों में हुआ मूल्यांकन
प्रथम चरण – आवेदकों से उनके कार्यों का विवरण मांगा गया।
द्वितीय चरण – सत्यापन हेतु दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया।
तृतीय चरण – 800 शब्दों के वैचारिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम चयन हुआ।
सम्मान समारोह 3 अप्रैल को
चयनित सभी प्रोफेसरों और इंजीनियरों को यह सम्मान 3 अप्रैल 2025 को एम. आई. ई. टी. परिसर, लामाचौड़, हल्द्वानी (कुमाऊं) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
महाविद्यालय में हर्ष का माहौल
डाॅ. नौड़ियाल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया है और प्रसन्नता व्यक्त की है।
