नकोट-गजा क्षेत्र में उप प्रधानों के निर्विरोध निर्वाचन की मिसाल, अधिकांश ग्राम पंचायतों में आम सहमति से हुआ चयन
दिवाड़ा, छाती, फैगुल, तुंगोली, नकोट, दुवाकोटी सहित अनेक ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उप प्रधान, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
नकोट/गजा (टिहरी गढ़वाल), 15 जुलाई 2026 | SKS News
टिहरी गढ़वाल के नकोट एवं गजा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तहत अधिकांश ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न होने की जानकारी प्राप्त हुई है। स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति एवं लोकतांत्रिक परंपरा का परिचय देते हुए कई ग्राम पंचायतों में बिना किसी चुनावी मुकाबले के उप प्रधानों का चयन किया गया, जिसे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की मिसाल माना जा रहा है।
इन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उप प्रधान
प्राप्त जानकारी के अनुसार—
- दिवाड़ा – सुनीता देवी
- छाती (कोठी मल्ली) – सुमति देवी
- फैगुल – विजय लक्ष्मी बड़ोनी
- तुंगोली – नीलम रावत
- बंगोली – सविता देवी
- माणदा – रेखा देवी
- नकोट – सुनीता देवी
- नैचोली – नीलम देवी
- कुल्पी – सुषमा कुठ्ठी
- पयाल गांव – संगीता देवी
- गौंसारी – कविता देवी
- बिरोगी – ममता देवी
- दुवाकोटी – महिमा चौहान
- माणदा (धार अकरिया) – पूजा देवी
- सैण (क्वीली) – कमला देवी
- अमसारी गांव – मोनिका देवी
- पलोगी – बुद्धि राम बिजल्वाण
- बगीद – मीना चौहान
- जयकोट – दुर्गा प्रसाद
को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित किया गया है।
अन्य ग्राम पंचायतों में भी जारी है सहमति बनाने की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में भी उप प्रधान पद के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं, जिससे अधिक से अधिक पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित किया जा सके।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई
निर्विरोध निर्वाचन पर नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र धनोला, जोत सिंह असवाल, प्रधान धन सिंह सजवाण, आरती कुठ्ठी, फ्योंला देवी, मंजू रावत, राधिका नेगी, मदन लाल उनियाल, ममता चौहान, भगवानी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, पुष्पा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कुठ्ठी, प्रधान सुरेन्द्र सिंह चौहान (छाती), प्रधान चतर सिंह धनोला (फैगुल), प्रधान पूनम नेगी (दिवाड़ा), प्रधान संगीता देवी (माणदा), प्रधान देवेन्द्र सिंह रावत (तुंगोली), सामाजिक कार्यकर्ता दिलबीर सिंह मखलोगा, बिक्रम सिंह रावत, प्रधान नकोट युद्धवीर सिंह मखलोगा, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी भूपेंद्र धनोला, प्रियंका चौहान, रविंद्र राज, आनंद सिंह खाती, रंजना चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सभी निर्वाचित उप प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव निर्वाचित उप प्रधान ग्राम पंचायतों के विकास, जनहित के कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
