नरेंद्रनगर की खो-खो टीमों का शानदार प्रदर्शन, अंडर-19 और अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम
जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में हासिल किया पहला स्थान
टिहरी गढ़वाल, 01 अक्टूबर 2026। विद्यालयी खेलकूद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर विकासखंड की खो-खो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एवं अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नरेंद्रनगर विकासखंड को खेल क्षेत्र में उपलब्धि मिली है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से जनपद को खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
