मुख्यमंत्री ट्रॉफी बेसबॉल चैंपियनशिप में टिहरी का शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 में स्वर्ण और अंडर-19 में रजत
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी की दोनों टीमों ने हासिल किए पदक, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी गई बधाई
टिहरी गढ़वाल, 07 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में जनपद टिहरी गढ़वाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में टिहरी की अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में टिहरी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। दोनों वर्गों में टिहरी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
टिहरी की दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को बधाई दी गई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

