राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज 26 नवंबर 2024 को राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी में सभी प्राध्यापको, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस धूम-धाम से मनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने अपने संबोधन में इस अवसर का महत्व बताया और आधुनिक भारत के निर्माण में संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम सयोजक डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान दिवस की विस्तृत रूप रेखा रखी। इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री के विशेष संदेश के वाचन से हुई, जिसमें संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों पर बल दिया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के महत्व पर गहन विचार-विमर्श आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से अपने विचार रखे। इस चर्चा में संविधान के स्थायी सिद्धांतों और भारत में लोकतंत्र एवं शासन को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर विचार किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापक डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. सतवीर, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. आलोक सिंह कंडारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष अनूप बिष्ट ऑफिस स्टॉफ राहुल सिंह तथा पल्लव कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा विशेष सहयोग दिया।
