📰 39 वाहनों के चालान, 4 वाहन सीज, शराब के नशे में वाहन चला रहा चालक गिरफ्तार
टिहरी | 16 जनवरी, 2026
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को टिहरी–चम्बा क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
🚨 यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, एचएसआरपी नंबर प्लेट के अभाव बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे विभिन्न मामलों में कुल 39 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 4 वाहनों को सीज/बंद किया गया।
इसके अतिरिक्त एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।
👮♂️ संयुक्त टीम ने संभाली कमान
इस प्रवर्तन अभियान में पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक रवि कुमार, परिवहन विभाग की ओर से प्रभारी इंटरसेप्टर नरेंद्र मिया अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग अभियान को अंजाम दिया।
⚠️ जिला प्रशासन की आमजन से अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। संयमित एवं सुरक्षित गति से वाहन चलाएं, ताकि स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
