जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर नई टिहरी में दिनांक 29-30 अक्टूबर 2021 को दीपावली आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है।
[su_highlight background=”#091688″ color=”#ffffff”]सरहद का साक्षी, नई टिहरी [/su_highlight]
मेले में जनपद के स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं द्वारा उत्पादित एवं निर्मित उत्पादों जैसे दीपावली से संबंधित सजावटी सामग्री, पहाड़ी दालें, अचार, मंडवा, झंगोरा, पहाड़ी चावल, पनीर, हर्बल टी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट स्थानीय सब्जियां आदि सहित स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल लगाए जा रहे हैं। सर्वसाधारण से अनुरोध है कि वह अपने परिवार सहित उक्त आजीविका मेले में प्रतिभाग कर आयोजन का आनंद लें।
