जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में जनता दरबार कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर 05 शिकायतें /अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, जिनमें क्रय शुद्धा भूमि पर निर्माण कार्य में दिक्कत, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, चम्बा धरासू मोटर मार्ग निर्माण में भूमि प्रतिकर भुगतान एवं स्थापित किये गये सोलर प्लांट का निरीक्षण करने आदि शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए प्राथमिकता के साथ नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
जनता दरबार कार्यक्रम में बलवीर सिंह पंवार ग्राम कठूली पो. मदननेगी धारमण्डल टिहरी गढ़वाल द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम पंचायत कठूली में जनप्रतिनिधियों द्वारा मनमर्जी के कार्य किये जा रहे हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए, प्रकरण को अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, लोनिवि घनसाली को प्रेषित करते हुए नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
रंजीत सिंह ग्राम कोटी पट्टी, मनियार तहसील टिहरी ने चम्बा धरासू मोटर मार्ग निर्माण के दौरान अपनी क्षतिग्रस्त भूमि का प्रतिकर भुगतान की मांग की गई, प्रकरण कमान अधिकारी बीआरओ को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि पत्रालेख जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बालेन्दु भूषण उनियाल ग्राम देवरी तल्ली, पो. बहेड़ पट्टी बमुण्ड, चम्बा ने अपने द्वारा स्थापित किये गये सोलर प्लान्ट का संबंधित विभाग से संयुक्त निरीक्षण करवाने का अनुरोध किया गया, प्रकरण को CPO Ureda विभाग को प्रेषित कर जांच करने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इस मौके पर PD DRDA प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, SDM टिहरी अपूर्वा सिंह, CMO डॉ. संजय जैन, DSO अरूण वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
