जनपद स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा की जा रही है प्रतियोगिता आयोजित
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विधायक किशोर उपाध्याय
चंंबा, सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’: श्रीदेव सुमन अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आज दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (उत्तराखंड सर्वकार:) हरिद्वार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता कल तक चलेगी। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी मा. विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्राजूलन कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्कृत भाषा को दूसरी राज्यभाषा के रूप में स्वीकार करने के लिए शासन के प्रयासों के सराहना की। कहा कि संस्कृत भाषा देववाणी,सुर भाषा है। माधुर्य के साथ धर्म, संस्कृति और विज्ञान के प्राण तत्वों को अपने में समाविष्ट किये है।
विशिष्ट अतिथि राजेश नौटियाल (भाजपा) ने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के विकास पर जोर देते हुऐ कहा कि संस्कृत भाषा सरस,सरल और राष्ट्रीय एकता को एक सूत्र में बांधने की भाषा है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पीयूष उनियाल ने संबोधन में कहा की संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीनतम भाषा है। ऋग्वेद, कालिदास के नाटकों तथा अनेक धर्म ग्रंथो पर उन्होंने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा नेता सतवीर पुंडीर ने की। आज कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं करवायी जा रहीं हैं। श्रीदेव सुमन कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी सकलानी ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह, गीता की टीका और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जनपद संयोजक शैलेंद्र दत्त डोभाल, सहसंयोजक दाताराम पुर्वाल, पूर्व प्रधानाचार्य हर्षमणी बहुगुणा, कवि व साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यप्रसाद कोठियाल, रूद्रमणि कोठियाल, राजकीय शिक्षक संघ के डॉ. बुद्धि प्रकाश भट्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, शीशपाल सिंह भंडारी, कमलनयन रतूड़ी, जयपाल गुसाईं, आर एस नेगी, संस्कृत के भाषा विशेषज्ञ तथा छात्र- छात्रायें, निर्णायक उपस्थित थे।
