“राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत “कृमि मुक्ति दिवस” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
“राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत “कृमि मुक्ति दिवस” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुडी़ ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से कृमि मुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन कृमि संक्रमण के लक्षणों को समझने से व्यक्ति समय पर उपचार प्राप्त करने और सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में सक्षम हो सकता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत महाविद्यालय के 19 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. संजेश कुमार, डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ.दीपक कुमार, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. आशीष कुमार डॉ.अंजू पालीवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, सुनील सिंह, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
