तीर्थयात्रियों का 14 दिवसों के लिए दक्षिण भारत यात्रा में तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में स्थित भगवान रंगनाथन स्वामी के दर्शनार्थ पहुंचा
तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, 12 जनवरी 2025, डा.शोभा राम उनियाल: मां गंगे शिवशंकर तीर्थयात्रा (रजि.)कम्पनी ऋषिकेश के सानिध्य 80 तीर्थयात्रियों का 14 दिवसों के लिए दक्षिण भारत यात्रा में आज ग्यारहवें दिन तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में स्थित भगवान रंगनाथन स्वामी के दर्शनार्थ पहुंचा।
यात्रियों का यह दल महाबलीपुरम,राक बीच, अरविन्दो आश्रम पाण्डीचेरी , रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी मंदिर, विवेकानंद शिला दर्शन कन्याकुमारी, विश्व का सबसे धनी पद्मनाभन स्वामीजी मंदिर, मिनाक्षी सुन्दरम मदुरै, कावेरी गंगा दर्शन के बाद स्वामी रंगनाथन दर्शन कर आज स्वर्ण मंदिर महालक्ष्मी दर्शन व तिरूपति बालाजी दर्शन के लिए रवाना हुये।
तमिलनाडु प्रान्त में स्थित रामेश्वरम मंदिर में प्रातः काल मणि दर्शन या स्पटिका लिंगम दर्शन हेतु लम्बी कतार में लगकर यात्री गण लाभ प्राप्त करते हैं। रामेश्वरम मंदिर में, हर दिन सुबह-सुबह मणि दर्शन होता है । यह “मणि” “स्पटिक” से बनी होती है, जो “पवित्र शिवलिंग” के रूप में एक कीमती क्रिस्टल है। किंवदंती के अनुसार, यह “शेषनाग” (वह साँप जिस पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं) की “मणि” है।
तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में श्री रंगनाथ भगवान के लिए देश व विभिन्न प्रदेशों से आकर लोग लाभ प्राप्त करते हैं। में बना भगवान श्री विष्णु का श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर बेहद खूबसूरत है. क्षय इसका आर्किटेक्चर तमिल और द्रविड़ शैली का बना हुआ है. तकरीबन 156 एकड़ में फैला यह मंदिर कावेरी और उसकी सहायक नदी कोल्लिदम के द्वारा बनाए गए द्वीप पर बसा है।
श्रीरंगम भगवान विष्णु के आठ स्वयंभू मंदिरों (स्वयं व्यक्त क्षेत्र) में सबसे प्रमुख है । 156 एकड़ भूमि में स्थापित श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक महान वैष्णव मंदिर है। इसे 108 मुख्य विष्णु मंदिरों में से सबसे पहला, सबसे प्रमुख और सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
मां गंगे शिवशंकर तीर्थयात्रा (रजि.) कम्पनी ऋषिकेश के प्रबन्धक दीपक अग्रवाल व दल प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया हम लोग धर्मार्थ विगत कई पीढ़ियों से यात्रियों से उनकी इच्छानुसार देश के विभिन्न तीर्थस्थलोंस की स्वयं की रेख- देख में यात्रा का प्रवन्ध करवाते हैं,जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था व रहने के लिए साफ सुथरे होटल आदि की व्यवस्था रहती है।
