विकासखंड जखोली के देवल गाँव में महिला को बाघ ने बनाया निवाला
रुद्रप्रयाग, डॉ दिनेश नेगी: विकासखंड जखोली के देवल गाँव में एक दर्दनाक घटना घटित हुई जब एक बाघ ने गाँव की एक महिला को अपना निवाला बना लिया। यह गाँव राजकीय महाविद्यालय जखोली के पास स्थित है, जिससे घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
गाँव वालों का कहना है कि बाघ काफी समय से इलाके में दिखाई दे रहा था, लेकिन इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय करने की बात कही है। साथ ही, गाँव में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने मृतक के परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया है और वन विभाग बाघ की तलाश में जुट गया है।
