छात्रों को चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए रोचक गतिविधियां आयोजित, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
गजा, टिहरी गढ़वाल, 26 अप्रैल 2025, डीपी उनियाल:
विकासखंड चंबा के राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club – ELC) का गठन किया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से चुनावी अधिकारों और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है।
चुनाव आयोग की इस पहल का मकसद भावी मतदाताओं के बीच चुनावी भागीदारी की संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय योगदान सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय में हुए आयोजन की प्रमुख बातें:
प्रधानाचार्य आर.पी.एस. खड़वाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल प्रभारी प्रवक्ता नवीन चौधरी और सह प्रभारी श्रीमती मनोरमा भंडारी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के बीच एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- प्रथम स्थान: कक्षा 10 की कु. अंशिका असवाल
- द्वितीय स्थान: कक्षा 10 की कु. राधिका पुंडीर
- तृतीय स्थान: कक्षा 6 की कु. सिमरन
प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यालय कर्मचारी, जैसे मलेंदर पाल सिंह, धर्म सिंह तोपवाल, घीमन सिंह रावत, वी.एस. पंवार, महाबीर सिंह राणा, अयोध्या प्रसाद तिवारी, श्रीमती कांता चौहान, श्रीमती बिमला पंत, श्रीमती श्वेता रौतेला नेगी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
