🏥 मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन प्रमुख अस्पतालों में आरक्षित की गई चिकित्सा सुविधा, ग्राउंड ज़ीरो पर तैनात स्वास्थ्य टीमें
देहरादून/उत्तरकाशी, 06 अगस्त 2025 — उत्तरकाशी जनपद के धराली आपदा क्षेत्र में बादल फटने की भयावह आपदा के बाद राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दून मेडिकल कॉलेज, कोरोनेशन अस्पताल सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।
ग्राउंड ज़ीरो पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार दे रही हैं, वहीं देहरादून और ऋषिकेश स्थित तीन प्रमुख अस्पतालों में जनरल एवं ICU बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेष मनोचिकित्सक दल की तैनाती की गई है।
🔎 मुख्य बिंदु:
✅ स्वास्थ्य सचिव का निरीक्षण दौरा
- दून मेडिकल कॉलेज व कोरोनेशन जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- ICU, जनरल वार्ड, स्टाफ, उपकरणों की स्थिति की गहन समीक्षा
- मरीजों को किसी भी हाल में उपचार से वंचित न रखने के निर्देश
🏥 तीन प्रमुख अस्पतालों में आरक्षित चिकित्सा सुविधा
- दून मेडिकल कॉलेज: 150 जनरल बेड, 50 ICU बेड
- कोरोनेशन अस्पताल: 80 जनरल बेड, 20 ICU बेड
- एम्स ऋषिकेश: 50 जनरल बेड, 20 ICU बेड
- सभी में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध
🧠 मानसिक स्वास्थ्य सहायता
- धराली क्षेत्र में 3 मनोचिकित्सकों की विशेष तैनाती
- राहत शिविरों में की जाएगी काउंसलिंग
- अवसाद व मानसिक आघात से निपटने की पहल
🚑 108 एंबुलेंस सेवा और सीएमओ टीमें अलर्ट मोड में
- सभी जिलों के CMO को सतर्क किया गया
- 108 एम्बुलेंस सेवाएं 24×7 एक्टिव
- गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था
📢 स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान:
“मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्यभर में आपात चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह सक्रिय कर दी गई हैं। किसी भी आपदा पीड़ित को इलाज में कमी न हो, यह हमारी प्राथमिकता है।”
