भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ चुकीं इशिता सजवाण अब कांग्रेस के साथ; उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी मान सिंह रौतेला ने किया नामांकन
टिहरी गढ़वाल, 11 अगस्त 2025।
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा घोषित तिथियों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए आज सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिका खंडेलवाल को दोनों पदों के लिए कुल चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
- इशिता सजवाण
- सोना देवी
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:
- मान सिंह रौतेला
- हुकुम सिंह
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अवधेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (आरक्षित) पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षु आईएएस स्नेहिल, एसडीएम संदीप कुमार एवं एएमए भगवत पाठनी मौजूद रहे।
राजनीतिक दृष्टि से अहम मोड़ पर, टिहरी गढ़वाल जिला सदस्य पद से भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ चुकी इशिता सजवाण ने अब कांग्रेस का साथ लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। वहीं कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए मान सिंह रौतेला को मैदान में उतारा।
नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमौला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, देवप्रयाग और नरेंद्र नगर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव जोत सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख विजय गुनशोला, चंबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ अली, राजवीर भंडारी, जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह कोहली, जय सिंह रावत, किशोर सिंह, गौतम सजवाण, शक्ति प्रसाद जोशी, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कपिल जोशी, परमवीर पोखरियाल, गजेंद्र सिंह मखलोगा और हिमांशु रावत शामिल थे।
