ओपन पुरुष, जूनियर बालक और बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, बैडमिंटन व कबड्डी मुकाबले; विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार
टिहरी गढ़वाल, 11 अगस्त 2025।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से, जिला खेल कार्यालय नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) के तत्वावधान में 13 और 14 अगस्त 2025 को विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी दी कि—
- ओपन पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता ओंकारानंद इंटर कॉलेज, मुनि की रेती में होगी।
- जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, नई टिहरी में आयोजित होगी।
- जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता राइका घुमेटीधार में होगी।
- जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता राइका खांकर, टिहरी गढ़वाल में होगी।
सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगी और प्रतिभागी टीमों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य नियम और दिशानिर्देश:
- टीम में खिलाड़ियों की संख्या: वॉलीबॉल व कबड्डी – 09 खिलाड़ी + 01 टीम मैनेजर (कुल 10 सदस्य)।
- सभी टीमों को निर्धारित प्रारूप में खिलाड़ियों का विवरण देना अनिवार्य।
- टीम की सहभागिता की सूचना 12 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक मोबाइल नंबर 9634792925 या 7060721239 पर देना जरूरी।
- प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर होगी और खेल किट पहनना अनिवार्य है।
- टीमों के आने-जाने और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित मैनेजर/कोच की होगी।
- अनुशासनहीनता की स्थिति में टीम या खिलाड़ी को तत्काल प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
- सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड या आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का यह अवसर खिलाड़ियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
