अध्यक्ष पद के लिए सुमित सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संतोषी बिष्ट सहित छ: पदों के लिए दाखिल हुए नामांकन
देवप्रयाग (SKS News), 23 सितम्बर 2025: ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में शैक्षिक सत्र 2025-2026 के लिए होने वाले छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर विभिन्न पदों हेतु उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने जानकारी दी कि—
- अध्यक्ष पद के लिए सुमित सिंह
- उपाध्यक्ष पद हेतु संतोषी बिष्ट
- सचिव पद हेतु सपना
- सह-सचिव पद हेतु संतोषी रौथाण
- कोषाध्यक्ष पद हेतु महक
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आर्यन दीप ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान डॉ. मो. आदिल (संयोजक), डॉ. सोनिया और श्री मैताब सिंह (सदस्य) भी मौजूद रहे।
