नामांकन जांच समिति ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों के वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की
देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल (SKS News): ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 के छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत नाम वापसी और नामांकन प्रपत्रों की जाँच समिति द्वारा संपन्न की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुहम्मद इलयास ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुमित सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु संतोषी बिष्ट, सचिव पद हेतु सपना, सह- सचिव पद हेतु संतोषी रौथाण, कोषाध्यक्ष पद हेतु महक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आर्यन दीप के नामांकन प्रपत्र वैध पाए गए।
इस दौरान समिति के संयोजक डॉ. एम.एन. नौडियाल तथा सदस्य डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. शीतल, डॉ. प्रेम सिंह राणा और श्री महेश कुमार भी उपस्थित रहे। समिति ने सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया।
छात्र संघ निर्वाचन आगामी दिनों में होने वाले मतदान से पहले अब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सुनिश्चित कर दी गई है, जिससे छात्र समुदाय में उत्सुकता और गतिविधियों का माहौल बढ़ गया है।
