नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा – वैश्विक दृष्टिकोण के साथ अर्थशास्त्र का अध्ययन आज के दौर की आवश्यकता
चमोली, 12 मई 2026।
हि.क.च. कुँ. बतर्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रीटा शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे छात्रों में निरंतर अध्ययन की प्रवृत्ति विकसित होती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अर्थशास्त्र विषय व्यावसायिक और वैश्विक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुका है, इसलिए विद्यार्थियों को इस विषय का अध्ययन व्यापक दृष्टि से करना चाहिए।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में अर्थशास्त्र की व्यावहारिक उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। वहीं चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने छात्रों को स्थानीय स्तर पर अर्थशास्त्र विषय के माध्यम से रोजगारोन्मुख संभावनाओं को विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में बीए षष्ठम सेमेस्टर की आँचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए षष्ठम सेमेस्टर की कु. रूचि द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीए द्वितीय सेमेस्टर की कु. शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
क्विज प्रतियोगिता के परिणाम
क्विज प्रतियोगिता में बीए षष्ठम सेमेस्टर की कु. काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर के कृष द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बीए चतुर्थ सेमेस्टर की कु. ममता कण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग प्रभारी डॉ. अनुपम रावत ने छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में डॉ. रामानन्द, डॉ. आयुष बर्तवाल, डॉ. प्रवीण मैठाणी, श्री चन्द्रेश प्रसाद, श्री चन्दन सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
