सरहद का साक्षी,
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आज मंगलवार को 274 नए केश सामने आये हैं। इस संक्रमण के चलते आज कुल 18 संक्रमितों के मरने की खबर है। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 515 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब पूरे राज्य में 3642 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक 320549 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 337449 हो गई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 3642 है। वहीं प्रदेश आज कोरोना से 07 की मौत के साथ मौत का आंकड़ा 6985 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी भी 16082 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 274 नए मामलों में अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 12, चमोली में 07, चंपावत में 10, देहरादून में 57, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 25, पौड़ी में 06, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 17 और उत्तरकाशी में 26 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत है।


