[su_highlight background=”#0d1fa3″ color=”#fffcfe”]सरहद का साक्षी, नकोट[/su_highlight] पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्वोत्सव के प्रति सामान्य जन के अलावा अब बच्चे भी जागरूक हो गए हैं। चम्बा प्रखण्ड के मखलोगी क्षेत्रान्तर्गत श्री महादेव ग्राम छाती में कम्प्यूटर आईटीआई नई टिहरी की छात्रा दीपिका चौहान के साथ छोटे बच्चों ने भी वृक्ष रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
दीपिका चौहान के साथ मास्टर अंशुमन नेगी एवं अंशिका नेगी ने नींबू प्रजाति के फलदार वृक्षों का रोपण किया।
वीडियो में देखिएः- शिशु अंशिका रोपित वृक्ष को पानी देती हुई।


