[su_button background=”#881c0a” color=”#fffffe” size=”2″ radius=”5″ text_shadow=”0px 0px 0px #000000″]सरहद का साक्षी, देहरादून[/su_button] उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते चल रहे कोरोना कर्फ्यू में एक हफ्ते की और बढ़ोतरी करते हुए अब कुछ रियासतों के साथ इस तरह से बाजार खुलने की छूट दी गई है।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इस दौरान एक बड़ी छूट मैदान से पहाड़ में जाने वाले लोगों को राहत दी है, जिसके तहत एंटीजन और रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट अब अनिवार्य नहीं होगी। अब राज्यवासी कहीं पर भी बिना किसी रोक-टोक के आ जा सकेंगे। दुकानों के समय को सुबह 8:00 से रात को 9:00 बजे तक तमाम दुकानें खुली रहेंगी। हवाई मार्ग से जो यात्री आ रहे हैं, अगर उन्होंने दोनों वैक्सीन लगा दी है, तो राज्य में उन्हें आने की अनुमति दी जाएगी। वाटर पार्क और मल्टीप्लेक्स को भी खोलने का निर्णय 50% की संख्या के हिसाब से लिया गया है।
