जोत सिंह चौहान गजा नगर पंचायत में सदस्य नामित, ली शपथ
Jot Singh Chauhan nominated member in Gaja Nagar Panchayat, sworn in
सरहद का साक्षी
गजा, टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जोतसिंह चौहान को नगर पंचायत गजा का नामित सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड शासन के द्वारा नगर पंचायत गजा में नाम निर्दिष्ट नामित सदस्य श्री जोत सिंह चौहान को नगर पंचायत गजा की अध्यक्षा श्रीमती मीना खाती द्वारा नगर पंचायत के कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत गजा के अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजू चौहान व लेखा लिपिक कृष्ण प्रसाद सेमवाल, अजय, दिनेश, लखन पाल, महेश, गजेन्द्र, सतीश, रवि, समस्त कर्मचारियों सहित गजा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति नगर पंचायत के सभासद विनोद चौहान, सुनील चौहान, फुलमा देवी व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह खाती, गजेंद्र सिंह खाती, अरविंद उनियाल मंडल अध्यक्ष बीजेपी, मंगल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मकान सिंह उपस्थित हुए। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
