सनराइज पब्लिक स्कूल नकोट की छात्रा प्रियांशी का नवोदय में चयन
सनराइज पब्लिक स्कूल नकोट की छात्रा प्रियांशी मखलोगा ने नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रियांशी के पिता सत्येसिंह मखलोगा प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि माता श्रीमती सुनीता मखलोगा एक कुशल गृहणी हैं।
आपको बता दें ग्रामीण कस्बा नकोट में संचालित सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्रों का प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय हेतु चयन होता रहा है। इससे पूर्व भी विगत वर्षों में इस विद्यालय की छात्र-छात्राआें ने नवोदन परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे छात्र आज भी नवोदय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

