बाबा कलुहेसवर शिव मंदिर से घंटे चोरी, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लियाबाबा कलुहेसवर शिव मंदिर से घंटे चोरी, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
बेनीकामा गांव में रात के समय हुई चोरी की घटना, पुलिस ने पूछताछ शुरू की
रायबरेली, उत्तर प्रदेश, रवि शंकर सिंह,परमार। जगतपुर क्षेत्र के बेनीकामा गांव स्थित बाबा कलुहेसवर शिव मंदिर में रात के समय मंदिर के घंटे चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पता सुबह ग्रामीणों के मंदिर पहुंचने पर चला।
जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर की रात चोरों ने मंदिर में लगे घंटों को खोलकर चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर घंटे गायब देखे, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
गांव के पत्रकार कप्तान सिंह ने घटना की सूचना जगतपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस ने मोहित सिंह और अर्पित सिंह को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बताया गया कि पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी हुए मंदिर के घंटे बरामद कर उन्हें पुनः मंदिर में लगवा दिया गया। हालांकि, आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच और पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
