SC, ST, OBC के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश
विकास खंड फकोट के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आमपाटा में SC, ST, OBC के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जायेगा, आज से कक्षा 6 व 9 में प्रवेश हेतु ड्रॉप आउट तथा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डी.पी.उनियाल @गजा
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय आमपाटा की अध्यापिका श्रीमती मधु नेगी ने बताया कि कक्षा 6 से 8 में 20 सीटों पर तथा कक्षा 9 से 12 में 30 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाना है।
इस आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक पठन पाठन के अलावा भोजन, आवास, पुस्तकें, गणवेश, नि:शुल्क हैं साथ ही विद्यालय में योग, संगीत, कम्प्यूटर, व्यावसायिक प्रशिक्षण भी निशुल्क दिया जाता है, सीट रिक्त रहने पर ही अन्य वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
