भाजपा ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर लगाए हास्यास्पद आरोपः साब सिंह सजवाण
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने आज चम्बा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर तीन हास्यास्पद आरोप लगाए। सबसे पहले उन्होंने दावा किया कि श्री राहुल गांधी ने ’विदेशी ताकतों ने लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा। ये एक सफेद झूठ है। अगर कोई उनके वक्तव्यों को ध्यान से देखें, तो उन्होंने कहा कि ये “भारत का अंदरुनी मामला है, हम स्वयं इसका हल निकालने में सक्षम है।“
उन्होंने कहा कि भाजपा अब झूठा होवा खड़ा कर रही है कि श्री राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था। ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकडा जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए “भारत जोड़ो यात्रा में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है?
कहा कि, सूरत, गुजरात में एक निचली अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर भाजपा ने श्री गांधी को लोकसभा में उनकी सदस्या को रद्द करने के लिए बिजली की गति से काम किया, भले ही अदालत ने उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था। भाजपा श्री राहुल गांधी से इतना डरती क्यों है? उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाने की घटिया चाल स्पष्ट हताशा साबित हुई है।
ब्लॉक अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि श्री राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान यह पूछ रहा था कि कुछ चोरों का एक ही उपनाम (नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी) क्यों है, उन्होंने ऐसा नहीं है कि सारे मोदी चोर है उन्होंने किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया। दूसरा, न तो नीरव मोदी और न ही ललित मोदी ओबीसी है और उनकी जाति जो भी हो, क्या उन्होंने धोखाधड़ी नहीं की? भाजपा धोखेबाजों और भगोड़ों को क्यों बचा रही है? तीसरा, कांग्रेस पार्टी में 2 ओबीसी मुख्यमंत्री हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस उनके योगदान को महत्व देती है।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हम सीधे लोगों के पास गए और उनकी चिंताओं को सुना महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और संस्थानों पर कब्जा, इन सब मुद्दों को उठाया। हम लोगों के इन मुद्दों को उठाते रहेंगे और अपना संदेश सीधे लोगों तक पहुंचाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद जी को या तो राजद्रोह या जेल के मामले में अंग्रेज़ों ने सजा दी। अंततः कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की। अब मौदी सरकार चोरों और घोटालेबाजों का पर्दाफाश करने के लिए श्री राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस लड़ेगी, फिर जीतेगी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके साथ शक्ति प्रशाद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज राणा, पू.जि.अ. शिवी भण्डारी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन िंसह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला, भूरवीर सिह पुंडीरए गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रेमलाल थपलियाल, सोहन लाल आदि मौजूद थे।
