Sewa THDC के वित्तीय मार्गदर्शन में संचालित 06 माह के नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र
Sewa THDC के वित्तीय मार्गदर्शन में संचालित 06 माह के नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र Nakot का विधिवत समापन यशश्वी विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय के मुख्य अतिथित्व में मंगलवार 04 अप्रैल को अपरान्ह 03 बजे किया जायेगा।
हितायु लोक कल्याण समिति नागनी के दिवाकर पैन्यूली सचिव ने बताया कि सभी कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नकोट में संपन्न होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में Sewa THDC के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
