जिला पंचायत सभागार बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सौंपे प्रमाण पत्र, विकास योजनाओं में जनहित को प्राथमिकता देने की अपील
टिहरी गढ़वाल, 15 अक्टूबर 2026। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत टिहरी गढ़वाल में जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बुधवार को जिला पंचायत सभागार, बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विकास योजनाओं में जिला योजना समिति की अहम भूमिका
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि जिला योजना समिति की जनपद में विकास योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।
ये 17 सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत निर्विरोध निर्वाचित घोषित सदस्यों में आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजय पाल सिंह, विजय लाल, शकुन्तला, शीशपाल एवं शीशपाल सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी 17 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला योजना समिति बृजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
