नई टिहरी: सेन्टर फाॅर पब्लिक पाॅलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस, उत्तराखण्ड नियोजक विभाग एवं यूएनडीपी के तत्वाधान में नई टिहरी स्थित राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में ‘‘सतत् विकास लक्ष्यांे(एसडीजी) के स्थानीयकरण‘‘ विषय पर आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यशाला में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास के 17 लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विशेषज्ञ डाॅ कर्माकर, आशीष विक्रम, डाॅ अनिल, डाॅ अजीत गैरोला, डाॅ जीडी भट्ट व शंकर दत्त बर्तवाल द्वारा चार अलग-अलग समूह बनवाकर विस्तार से चर्चा करवायी गयी ताकि जिला स्तरीय अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास लक्ष्यों की प्रगति में आ रही समस्याओं को स्थानीय स्तर पर पहंचान कर उनका स्थानीय संसाधनों से समाधान करने हेतु एक फ्रेम वर्क बनाया जा सके।
इन निर्धारित 17 विकास लक्ष्यों के स्थानीय स्तर पर नियोजन एवं क्रियान्वयन के दृष्टिगत जनपद का एक दूरगामी विजन तैयार किया जायेगा ताकि वर्ष 2030 तक इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकें। सतत् विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 लक्ष्यों में गरीबी का अन्त करना, भुखमरी समाप्त करना, स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना, समावेशी एवं न्याय संगत गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, लैंगिक समानता हासिल करना, सभी के लिए जल एवं स्वच्छता की उपलब्धता सुनिश्चित करना, सभी के लिए आधुनिक ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करना, सभी के लिए सतत् आर्थिक विकास सुनिश्चित करना, औद्योगीकरण को बढावा देना, असमानता को कम करना, शहरों व मानव बस्तियों को सुरक्षित करना, सतत् उपभोग और उत्पादन पैटर्न सुनिश्चित करना, जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभाव से निपटनें के लिए तात्कालिक कार्यवाही करना, जल संग्रहण, स्थलीय पारिस्थिकी तंत्रों का संरक्षण, समावेशी और जबावदेह संस्थाओं का निर्माण एवं कार्यान्वयन के उपायों का सुदृढ़ीकरण करना शामिल हैं।

इस अवसर पर डीएफओ कोकोरोशे, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, अर्थ एवं संक्ष्याधिकारी निर्मल शाह, जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, महाप्रबन्धक उद्योग महेश प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एआरटीओ एनके ओझा, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप अरोड़ा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज वमार्, पूर्व जिपं सदस्य मुरारी लाल खण्डवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।
