चम्बा प्रखण्ड की पट्टी मखलोगी अंतर्गत ग्राम पंचायत नकोट में प्रधान श्रीमती विनीता देवी ने अनोखी पहल कर कुछ ऐसा करके दिखाया कि गांव की सीमान्तर्गत पुराने जलश्रोत जो पिछले कई वर्षों से लुप्त प्रायः होकर जल विहीन हो चुके थे।
उन्हें अपनी कार्यशैली से मेहनत और लगन से उन्हें शोधन कर गांव में भरपूर पेयजल आपूर्ति आरम्भ करवा दी। फलतः भीषण गर्मी के इस मई के महीने में गांव वासियों को इन लुप्त पेयजल श्रोतों से पर्याप्त मात्रा में ग्रामीणों को स्रोतों का ठंडा एवं ताजा पानी मिल रहा है।
लुप्त हो चुके इन पौराणिक जलश्रोतों के पुनर्जीवन से गांव के बुजुर्गों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। गांव के अन्तर्गत स्थित यह पुनर्जीवित स्रोत मलुर धारे के रूप में जाना जाता है।
ग्राम प्रधान की मेहनत एवं सूझबूझ से इस मलूर धारे ने अब अब नया स्वरूप धारण कर लिया है। ग्रामवासियों ने प्रधान श्रीमती विनीता देवी का आभार प्रकट किया है।
