डेंगू रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय पोखरी में छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण पर किया जागरुक
डेंगू रोग रोकथाम कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय पोखरी क्वीली में छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण के विषय पर जागरुक किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि बाला वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय में गठित डेंगू रोग नियंत्रण समिति द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से बचने के उपाय एवं नियंत्रण के विषय पर जागरुक किया गया, साथ ही परिसर एवं कक्षा कक्षों का सम्यक निरीक्षण करते हुए डेंगू के रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए महाविद्यालय परिसर में दवाई का छिड़काव किया गया।
इस उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ रामभरोसे जी डॉ मुकेश सेमवाल जी श्रीमती सरिता सैनी डॉ बंदना सेमवाल डॉ सुमिता पंवार डॉ विवेकानंद भट्ट श्रीमती रचना राणा श्रीमती रेखा नेगी श्री अंकित सैनी अमिता नरेन्द्र नरेश राजेन्द्र मूर्तिलाल एवं महाविद्यालय के अनेक छात्र/छात्रायें अपस्थित रहे।
